6 जून को छपरा में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला ; 6000 से ₹25000 तक की सैलरी पर होगी बहाली

0 minutes, 7 seconds Read

CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा छपरा शहर के साढा बाजार समिति मोहल्ला में आगामी 6 जून को 10:30 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराहन तक एक दिवसीय रोजगार-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस रोजगार मेला में श्रीराम इंटरप्राइजेज द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा.

 

इसके लिए आवश्यक योग्यता HR एक्सक्यूटिव के लिए आवश्यक योग्यता ग्रेजुएट, टेलीमार्केटिंग के लिए आवश्यक योग्यता ग्रेजुएट, ABM के लिए योग्यता 12वीं, TSE के लिए आवश्यक योग्यता ग्रेजुएशन, Data Analysis के लिए आवश्यक योग्यता 10th /12 th, Counselor के लिए आवश्यक योग्यता 12 th, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवश्यक योग्यता 12th/ADCA, ऑफिस एक्सक्यूटिव के लिए आवश्यक योग्यता 12th, टेलीकॉलर के लिए आवश्यक योग्यता 12 th, टेक्निकल सपोर्ट एक्सक्यूटिव के लिए आवश्यक योग्यता आईटीआई /12 th, उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है.

सैलरी 6000 से लेकर 25000 तक पद के अनुसार देय है. एक दिवसीय रोजगार-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है. साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *