सड़क पार कर रहे मजदूर को जेसीबी ने रौंदा ; मौत के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामनगर ढाला के समीप रात्रि में सड़क पार कर रहे एक मजदूर को जेसीबी ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. वही उसकी मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. मृत व्यक्ति की पहचान शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी साभा मांझी के 70 वर्षीय पुत्र जलेश्वर मांझी के रूप में की गई है.

इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि वह घर के समीप सड़क पार कर रहे थे. तभी अनियंत्रित जेसीबी वाले ने उन्हें रोक दिया रोंग दिया जिसके बाद आनन-फानन में उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी चालक को पकड़ लिया गया.

इस दौरान सदर अस्पताल में जाने के बाद चालक फरार हो गया. वही आक्रोशित लोगों ने रामनगर ढाला के समीप सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में लगी है. वहीं जेसीबी को जप्त कर लिया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *