छपरा जंक्शन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस का एस्कॉर्ट कर रही गोरखपुर कंपनी की सूचना पर छपरा जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त प्रयास से गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस के विभिन्न कोचों से तीन तस्कर व भारी मात्रा में करीब एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद किया.

जिसको लेकर जीआरपी छपरा में सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकरण किया गया. उक्त जांच अभियान का नेतृत्व सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के द्वारा किया गया. जिसमें निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, कॉन्स्टेबल रामजी यादव, कॉन्स्टेबल विजय प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी जीआरपी छपरा राजेश कुमार सिंह एवं टीम शामिल रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *