अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने 25 ट्रक व एक ट्रैक्टर जब्त कर 26 बालू माफियाओं को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पटना जिले के बिहटा में अवैध बालू खनन और ओवर लोडिंग को लेकर जिला प्रशासन नज बड़ी कार्रवाई की है. जिला खनन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर बालू ओवरलोडिंग के मामले में 25 ट्रक और एक ट्रैक्टर समेत 26 बालू माफियाओं को गिरफ्तार किया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. हालांकि अनेक माफिया और कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

बताते चलें कि बीते महीने बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई जिला खनन विभाग की महिला पदाधिकारी पर उनके द्वारा हमला कर दिया गया था. उक्त हमले के बाद से लगातार जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग की टीम उन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन बालू माफिया अवैध खनन और ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं.

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अवैध बालू लोडिंग और खनन को लेकर रात में कार्रवाई की गई है. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 25 ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. सभी जब्त वाहनों पर जिला खनन विभाग की ओर से लाखों रुपए का जुर्मना लगाया जाएगा. साथ ही चालक समेत वाहन के मालिक के ऊपर भी करवाई की जाएगी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *