प्रेम प्रसंग में होमगार्ड के भाई की चाकू गोद-गोदकर नि-र्मम ह-त्या

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू गोदकर नि-र्मम ह-त्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैः युवक का शव छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिनटोलिया गांव स्थित बुढ़िया माई स्थान के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है. मृत युवक की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत पुरनाडीह गांव निवासी रणधीर पांडे के 18 वर्षीय पुत्र अमित पांडे के रूप में की गई है. जो कि होमगार्ड प्रकाश पांडे का चचेरा भाई है.

16 मई की रात्रि से था लापता

अमित पांडे बीते 16 मई की रात्रि 10:00 बजे के बाद से अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा इस मामले में एक प्राथमिकी मढौरा थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. वही आज उन्हें सूचना मिली कि अमित पांडे का शव छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विनटोलिया गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में पड़ा हुआ है. इस सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान के बाद रोना-पीटना लग गया. वही मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

गांव की एक लड़की से था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि अमित पांडे का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था. 16 मई की रात्रि में भी वह भोजन करने के बाद छत पर सोने के लिए गया, लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया. हालांकि इस मामले में परिवार वालों ने पहले उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था. लेकिन, 2 दिन बीतने के बाद जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन लोगों ने उस लड़की के घरवालों पर आशंका जताई और मामला खुल गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *