नल जल योजना के टूटे पाइप रिपेयर किए जाने के दौरान मारपीट कर युवक और उसके माता-पिता को भी किया जख्मी ; गले से सोने का चेन छीने जाने की भी दर्ज कराई गई प्राथमिकी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के पंचपटिया गांव वार्ड नं 9 में नल जल योजना के टूटे हुए पाइप को बनाने के लिए पानी बंद करने पर एक युवक व उसके माता और पिता को गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इस संबंध में घायल पचपटिया गांव निवासी मो अशरफ अली के 21 वर्षीय पुत्र जमील अशरफ ने पटना पुलिस को फर्द बयान देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जिसमें उसने मो कुद्दूस परवेज आलम अब्दुल हाफिज, रुखसार खातून गुलनाज खातून नैना खातून बौमुला को आरोपित करते हुए बताया है कि उसके दरवाजे पर लगे नल जल योजना का पाइप टूट गया था. जिसके बाद वह पानी बंद कर अपना टूटा पाइप मरम्मत करवा रहा था. इसी क्रम में सभी लोग आएं और पूछे कि पानी क्यों बंद किया. जिसके बाद गाली-गलौज करने लगे और मना करने पर मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर ताबड़तोड़ लोहे के रॉड से प्रहार करने लगे.

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मां मदीना बेगम बचाने आई तो उपरोक्त लोग गलत नीयत से उसके साथ भी मारपीट किया और उनके गले से सोने की चेन एवं लॉकेट छीन लिया. यह देखकर उसके पिता बचाने आए तो उन्हें भी मारते हुए जख्मी कर दिया. मेरे गले से भी सोने की चैन उक्त लोगों ने छीन लिया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग हमें वहां से उठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल लाए.

जहां इलाज चला उसके बाद चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. वहीं वे लोग मेरे घर पर जाकर के गाली गलौज करते हुए केस करने पर सभी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए करवाई में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *