स्काउट गाइड प्रशिक्षण से होता है बच्चो में शारीरिक और नैतिक विकाश : सत्यप्रकाश मिश्रा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक प्रखंड स्थित एक शिक्षक संस्थान गंडामन में चल रहे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर के पांचवे दिन ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा ने प्रतिभागी स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों के अंदर शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास के साथ अनुशासन की भावना को जागृत करता है.

 

प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए.वहीं विद्यालय के प्राचार्य उज्जवल कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड के छह दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता, गांठ विद्या, बीपी सिक्स, मार्च पास्ट, सिद्धांत, स्काउट चिन्ह, सैलूट, प्रतिज्ञा नियम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 

पांचवे दिन के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिविर प्रधान प्रणव, शिविर सहायक विकाश कुमार, चंदन कुमार, स्कॉटविद्यालय के शिक्षक देवनाथ कुमार, असलम हुसैन, पियूष कुमार, कुमारी मुक्ता, विकाश कुमार, अरुण कुमार, विपुल कुमार, पम्मी कुमारी, रौशनी कुमारी, मुस्कान आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *