ब्रेकिंग : छपरा में लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर ह-त्या ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लूटपाट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं इस क्रम में उसका पति आंशिक रूप से घायल हुआ है. मृत महिला दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी दीपक प्रसाद की 25 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी बताई गई है. घटना जिले के कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव के समीप हुई है. जहां दीपक प्रसाद अपनी पत्नी निशा एवं बच्चों को बाइक से लेकर घर जा रहा था.

उसी क्रम में कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव के समीप 5 से 6 की संख्या में मौजूद अपराधियों ने उसकी बाइक रोककर पॉकेट से मोबाइल एवं नकद करीब ₹5000 रुपया लूट लिया. वही उनकी पत्नी का बैग छीनने लगे. जिसके बाद पत्नी के द्वारा विरोध किए जाने पर एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. वही राहगीरों की मदद से उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वही उसके पति को मामूली चोटे आई जिसका उपचार किया गया. वही सूचना के बाद कोपा थानाध्यक्ष दल बल के साथ छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनके द्वारा मृत महिला के पति से घटना के विषय में जानकारी ली जा रही है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही इस मामले में महिला के पति दीपक प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बाइक से सिमरिया और मांझी घुमाने लाया था. वापस लौटने के क्रम में अपराधियों के द्वारा कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *