भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की फंदा लगाकर हत्या : 10 माह पहले हुई थी शादी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –छपरा में भाभी के अवैध संबंध का विरोध करना एक नवविवाहिता को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं. उसका शव घर से ही बरामद किया गया है. मृत महिला छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौना मिश्र टोली मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार की 23 वर्षीय पत्नी गुंजा कुमारी थी.

जिसकी शादी महज 10 माह पहले ही हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से की गई थी. इस सूचना के मिलते के साथ ही उसके घर परसा थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया और वे भागे-भागे छपरा पहुंचे. वही नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

इस मामले में मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध है. जिसका विरोध गुंजा करती थी. उसी को लेकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. इस संबंध में परिवार वालों के द्वारा मृतिका के ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं इस घटना के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *