स्कॉर्पियों लूट के बाद अपराधी तुरंत बदल देते थे उसका नंबर ; एक वाहन पर लगते थे 10 नंबर प्लेट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला तरैया थानान्तर्गत गंडार पुल के समीप अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर स्कॉर्पियो लूट मामले का पुलिस ने पूरी तरह उद्भेदन कर दिया है. उक्त मामले में स्कॉर्पियो जब्त करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है. वही लूटी गई स्कॉर्पियो से दस अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद किया गया है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि सिवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र निवासी राजेश गुप्ता से बीते दिनों तरैया थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो लूट ली गई थी. जिसे बरामद कर उक्त मामले में तरैया थाना कांड स०-20/23 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे पटना से बरामद किया गया है. उस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों सिवान जिले के गुठनी थाना अंतर्गत सोहराई गांव निवासी भरत कुमार उर्फ भरत पासी उर्फ अभिषेक कुमार एवं बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी कुंज बिहारी यादव को गिरफ्तार किया गया है.

जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों के द्वारा वहां जाने के बाद उस वाहन का नंबर बदल दिया जाता था. जिससे कि पुलिस को चकमा दिया जा सके. स्कॉर्पियो से दस अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद किया गया है. इस विषय में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों से लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *