तेज रफ्तार बाइक का कहर ; वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-भेल्दी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत तकिया गांव निवासी स्वर्गीय बच्चा सिंह के 75 वर्षीय पुत्र जनकदेव सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पैदल घर जा रहे थे. तभी सड़क पर अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए.

वही सूचना के बाद परिवार वालों ने उन्हें उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वही सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

हालांकि रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. परिजनों ने बताया कि वह सड़क से पैदल घर आ रहे थे. उसी बीच अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *