हादसा : एक साथ बुझ गया 3 घरों का चिराग ; साथ-साथ रहते थे तीनों दोस्त ; मुजफ्फरपुर गए तो तीनों की एक साथ ही हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरु चौक निवासी तीन दोस्त साथ-साथ रहते थे. तीनों का अधिक समय साथ में ही बीतता था. तीनों दोस्त साथ ही घूमने के लिए मुजफ्फरपुर गए, जहां हादसे का शिकार हो गए और देखते ही देखते तीनों की कुछ पल में ही मौत हो गई. घटना मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मार्वल गांव स्थित मुख्य मार्ग पर हुई है. जहां अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे तीनों की मौत हुई है.

तीनों दोस्तों की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नेहरू चौक मोहल्ला निवासी मुकुल कुमार, अमित कुमार और कुश कुमार के रूप में हुई है. तीनों अपने घर के इकलौते पुत्र थे. उनके मौत की खबर जैसे ही छपरा पहुंची मोहल्ले वासियों में कोहराम मच गया. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. हादसे के बाद घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में करजा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि देर रात थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पुल के पास मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनके पास से मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *