इंटर के दो दोस्तों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा ; एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने पटना जाने के क्रम में तोड़ दिया दम ; तीसरा उपचाररत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोवर्धनदास पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे एक युवक की मौत मौके पर हो गई. वही दो को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई.

मृत युवकों में जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी राजेंद्र मिश्रा का 17 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार, सुखसेना गांव निवासी अमजद अली का 19 वर्षीय पुत्र नवाज आलम शामिल है. जबकि घायल युवक जलालपुर निवासी अरुण शर्मा का 18 वर्ष पुत्र निशांत कुमार बताया गया है. अनुज कुमार की मौत जहां मौके पर हुई है. वही नवाज की मौत छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हुई है.

घटना के संबंध में मृत युवको के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक दोस्त हैं और इंटरमीडिएट में साथ पढ़ते हैं. तीनों एक साथ छपरा शहर गए हुए थे जहां से एक साथ बाइक से लौटने के क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोवर्धनदास पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकलने में सफल रहा. वही तीनों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया.

जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया. जबकि नवाज की मौत पटना रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया है. वहीं दोनों छात्रों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *