छपरा सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने ऐसा क्या किया कि उसके कमरे का दरवाजा पड़ा तोड़ना…!

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा जैसे ही बंद किया उसकी सहेलियां शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गार्ड वहां पहुंचा और उस छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया गया. पारा मेडिकल कॉलेज की उक्त छात्रा वंदना कुमारी बताई गई है.

जोकि कमरा बंद कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही थी. हालांकि उसकी सहेलियों की चतुराई से उसे बचा लिया गया. इस सूचना के बाद अस्पताल परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई.

क्या है मामला

बता दें कि वंदना कुमारी पारा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है आज रात्रि में उसका अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया और वह गुस्से में आ गई. उसका पति के साथ फोन पर विवाद की बातें उसकी अन्य सहेलियां भी सुन रही थी. उसी बीच वंदना ने फोन काटने के बाद कमरे में जाकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया.

जिसके बाद वह फंदा बनाकर पंखे से लटकने की तैयारी कर रही थी. उसी बीच उसकी सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर गार्ड वहां पहुंचा और उस छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया गया. जिसके बाद एक अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *