नवविवाहिता का घर में फंदे से लटकता मिला शव ; मायके वालों ने कहा दहेज के लिए घटना को दिया गया अंजाम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत बहुआरा पट्टी टोला गांव में एक नवविवाहिता शव फंदे से लटकते हुए पाया गया. घर वालों ने जब कमरे में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए वह महिला फंदे के सहारे लटक रही थी. यह देखकर परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया.उनका कहना है कि शादी 1 वर्ष पहले हुई थी और दहेज के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है.

समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं इस घटना की सूचना उन लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृत महिला मढौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी टोला नंफर गांव निवासी हरदेव राय के पुत्र राहुल कुमार की पत्नी निधि देवी बतायी गई है. जो कि गड़खा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी ठाकुर राय की पुत्री की थी.

उसकी शादी एक वर्ष पहले ही मढौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी टोला नंफर गांव निवासी राहुल राय के साथ हिंदू रीति रिवाज से की गई थी. इस मामले में मृत महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर इस घटना को ससुराल वालों के द्वारा अंजाम दिया गया है. वहीं इस मामले में मढौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *