प्रेमी से मिलने पहुंची युवती की बीच सड़क पर पिटाई ; किसने और क्यों पीटा?

0 minutes, 3 seconds Read

 

JEHANABAD DESK – जहानाबाद से इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती की पिटाई स्पष्ट तौर पर देखी जा रही है. यह पूरा मामला जहानाबाद जिले के अस्पताल चौक का है. जहां कुछ लोग मिलकर एक लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं और मौके पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मची है. वहीं इस मामले को लेकर वहां लोगों की काफी भीड़ भी इकट्ठा है.

बताते चलें कि विगत शनिवार की दोपहर एक लड़का और एक लड़की अस्पताल चौक के समीप आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी बीच अचानक से लड़की के परिजन वहां पहुंचे और लड़की के साथ मारपीट करने लगे. हालांकि मौके पर कुछ लोगों ने मारपीट रोकने की कोशिश की लेकिन कुछ देर तक पूरी तरह से अफरा तफरी का माहौल रहा और मारपीट होती रही.

घटना के संबंध में आसपास के मौजूद लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों हिलालपुर किन्जर गांव के रहने वाले हैं. लड़का मुजफ्फरपुर के अजीजपुर थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत है और शनिवार की दोपहर लड़की से मिलने हॉस्पिटल मोड़ आया था. उसी बीच किसी तरह इसकी सूचना लड़की के परिजन को लगी और वे भी मौके पर पहुंच गए और लड़की को समझाने की जगह उसके साथ मारपीट करने लगे.

वही मारपीट के बाद मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और सभी लोगों को थाने में ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है लेकिन युवती के पिता जी के वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *