हत्या कर फेंके गए सीएसपी संचालक के शव को पुलिस ने कुएं से किया बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगी छाप गांव में हत्या कर फेंके गए सीएसपी संचालक के शव को पुलिस ने कुएं से बरामद किया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र वैभव कुमार सिंह उर्फ विक्की के रूप की गई है.

कुएं से शव निकाले जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृत युवक के परिजनों ने बताया कि विक्की सीएसपी चलाता था और रात्रि में अपने घर में सो रहा था, तभी उसके दो दोस्त प्रिंस उर्फ आशीष कुमार और शिवम कुमार पहुंचे और उसे उठा कर अपने साथ लेकर चले गए. कुछ देर बाद पता चला कि वह कुएं में गिर गया है. सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो उसका शव कुएं में पड़ा हुआ पाया गया.

जिसके बाद इस घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में परिजनों के बयान पर उसे घर के बुलाकर ले गए दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. फिलहाल दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *