अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत ; नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाल बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

 

घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीती देर रात्रि थाना क्षेत्र के लाल बाजार तीन मुहानी के समीप सड़क किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया था. जिसके कारण उसकी मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह व्यक्ति कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम-घूम कर याचन कर अपना पेट भरता था. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. बता दें कि रात्रि में बालू लदे ट्रकों की रफ्तार बढ़ने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है.

जहां गड़खा थाना अंतर्गत शहीद चौक पर अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने एक व्यवसायी को रौंद दिया था तो दूसरी घटना में उसी समय एक छात्रा की भी मौत अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से हुई थी. तीनो शवों का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *