बीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर खुश थी उषा ; मिठाई खरीद कर घर जा रही थी तो ट्रक ने रौंदा ; मौत के बाद सड़क जाम

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – बीए पार्ट-3 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के बाद उषा काफी खुश थी और जीपीएम कॉलेज से अपना रिजल्ट लेने के बाद मिठाई खरीद कर सहेलियों को खिलाने के लिए जा रही थी. तभी शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

मृत छात्रा जिले के मढौरा थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी सुभाष साह की 28 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि b.a. पार्ट 3 का रिजल्ट निकलने के बाद आज वह अपने भाई छोटे भाई प्रेम कुमार व मां मुन्नी देवी के साथ शहर आई थी. जहां जेपीएम कॉलेज से मार्कशीट लेने के बाद परिवार संग मिठाई खरीद कर वापस गांव लौटने के लिए चनचौरा चौक के पास बस के इंतजार में खड़ी थी.

तभी अनियंत्रित ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उषा की मौत जहां मौके पर हो गई वहीं उसकी मां और छोटे भाई को हल्की चोटें आई, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया. छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया और रात्रि में ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया गया. जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *