दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट में डेढ दर्जन लोग जख्मी ; कैंप कर रही कई थानों की पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जहां डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए, वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना के बाद इसुआपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्दे नजर वरीय पदाधिकारियों को इस बात की सूचना दी गई. सूचना के बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

हालांकि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां कई थानों की पुलिस फिलहाल गांव में कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला दो पक्षों का बन गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार से करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हुए. जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

गंभीर रूप से जख्मी में इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसोली गांव निवासी 19 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव, 20 वर्षीय विकास कुमार यादव, दीपक कुमार, 29 वर्षीय नितेश सिंह, धनंजय सिंह, नागेंद्र सिंह, आकाश कुमार यादव, 18 वर्षीय ज्योति कुमारी, तारकेश्वर नट, माधव नट, महादेव नट आदि शामिल है.


 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *