रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने प्रयागराज से किया रियर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण ; दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (गति शक्ति) अनिल कुमार खंडेलवाल ने अपने दो दिवसीय दौरे में गाड़ी सं 12582 नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रयागराज से रियर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए बनारस स्टेशन पहुंचे. बनारस स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ उनका स्वागत करते हुए बनारस स्टेशन पर उपलब्ध सुख सुविधाओं समेत द्रुतगामी गति से गाड़ियों के परिचालन हेतु उन्नत रेलवे ट्रैक, हाई स्पीड कैमरे व सेंसर युक्त ब्लॉक हट एवं एल ई डी युक्त कलर लाइट सिगनलिंग व रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली का निरीक्षण कराया.

तदुपरान्त प्रमुख कार्यकारी निदेशक (गति शक्ति), रेलवे बोर्ड अनिल कुमार खंडेलवाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के भारतेन्दु सभागार कक्ष में वाराणसी मंडल पर चल रही गतिशक्ति से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं, विकास
कार्यों एवं कार्यों की वर्तमान प्रगति का विवरण पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा और संबंधित संभागीय अधिकारियों से समीक्षात्मक परीचर्चा की. उन्होंने वाराणसी मंडल पर गाड़ियों की गति सीमा बढ़ाने का निर्देश दिया.


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रास्ट्रक्चर) राहुल श्रीवास्तव, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर(रेल विकास निगम लिमिटेड) वी के शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पकंज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) एस पी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल एवं सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे.


इसके उपरान्त श्री खंडेलवाल ने उत्तर रेलवे के वाराणसी जं एवं काशी रेलवे स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग, यात्री सुविधाओं के विकास समेत परिचलनिक सुगमता के कार्यो का भी निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया. इसके पश्चात उन्होंने गंगा नदी पर प्रस्तावित नए मालवीय ब्रिज प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य योजना आरेख का अवलोकन किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *