छपरा जंक्शन पर जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बता दें कि छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर गाड़ी संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस के आगमन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान कोच संख्या S-10 से लावारिश हालात में 2 बड़े-बड़े प्लास्टिक के बोरे तथा 3 झोले से 512 पीस 8PM whisky टेट्रा पैक 180 ML व 117 पीस officer choice Whisky 180ml टेट्रा पैक बरामद किया गया, जिसकी कीमत ₹75480 रुपये है. छापेमारी टीम में जीआरपी और आरपीएफ के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *