बिल्ली ने खाया पड़ोसी का कबूतर तो दो पड़ोसियों के बीच मारपीट में बाप-बेटी जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – एक बिल्ली ने पड़ोसी के घर का कबूतर खा लिया जिसके बाद यह विवाद का कारण बन गया. दो पड़ोसियों के बीच विवाद उत्पन्न होने के बाद बाप-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शेखटोली मोहल्ले का है.

 

जख्मी में शेखटोली मोहल्ला निवासी नुरुल हसन के पुत्र मोहम्मद जलालुद्दीन एवं उनकी 22 वर्षीय पुत्री दरक्षा बानो एवं 19 वर्षीय कहकशा बानो शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उनके द्वारा एक बिल्ली पाली गई है. जबकि पड़ोसी के द्वारा कबूतर पाला गया है. बीते दिन बिल्ली ने चुपके से जाकर एक कबूतर को मारकर खा लिया.

 

जिसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और बात कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गई. पड़ोसियों ने घर में घुसकर बाप बेटी तीनों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया. जिसके बाद उनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *