मुझे अभी मुख्यमंत्री बनने की जल्दी नहीं : तेजस्वी

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – पर्यटन सूचना केंद्र का बोधगया में उद्घाटन करने पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि हमें अभी सीएम बनने की कोई हड़बड़ी नहीं है. वहीं उन्होंने मुकेश सैनी के सवाल पर कहा कि सीने पर किसने मारा था. यह बात किसने कही थी. यह जग जाहिर है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर कहा कि जो व्यक्ति, जो आदमी बिहार के बारे में नहीं सोचता उसके बारे में कोई चर्चा नहीं करनी है. उन्होंने कहा कि हम यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करने आए हैं. बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़े यही हमारा उद्देश्य है.

वही होली के बाद कुछ नई खबर राजनीति में आने वाली है के सवाल पर जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो तेजस्वी ने कहा कि कोई नई खबर कुछ नहीं है. हमारा मेन मकसद है 2024 में बीजेपी को भगाना और हम उस मकसद से काम कर रहे हैं. महागठबंधन नीतीश के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है. जीतन राम मांझी के बार-बार अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि कौन बाप नहीं चाहता है कि उसका बेटा ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर जाए.

हर बाप की ख्वाहिश होती है कि उसका बेटा ऊंचे स्थान पर जाए. वही मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अभी कोई जल्दी नहीं है. हमारी कोशिश है कि 2024 में भाजपा एक भी सीट नहीं जीते. वही स्टेशन पर पर्यटन सूचना केंद्र के वीडियो प्लांट के सवाल पर कहा कि वह पेंडिंग नहीं है उस पर काम किया जा रहा है. जल्दी वह भी बेहतर लुक में नजर आएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्र को एक पोर्टल तैयार किया जाएगा,

जिसमें पर्यटक चाहे वह देसी हो विदेशी हो उनकी डिटेल सूची तैयार की जाएगी कि वह कितने की संख्या में आए कितने दिन ठहरे, इन तमाम बातों की जानकारी दी जाएगी. इसके बाद वह महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में टूर एंड ट्रेवल्स एंड गाइड्स के डेढ़ महीने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया.

साभार – धीरज गुप्ता 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *