रुपये के लेनदेन में शहर में चाकूबाजी ; एक युवक जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा मोहल्ला में पैसे के लेन देन को लेकर उत्पन्न विवाद में एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जख्मी युवक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार डोमपाड़ा मोहल्ला निवासी कृष्णा डोम का 18 वर्षीय पुत्र नीरज डोम के रूप में की गई है.

इस घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह दूसरे युवक से कुछ रुपया उधार लिया था, जिसको लेकर उससे कहासुनी हो गई और कहासुनी के दौरान उसे चाकू मार दिया गया. जिसकी वजह से वह जख्मी हो गया. फिलहाल जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *