होनी थी सगाई रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  थावे-भटनी रेलखंड पर गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से 22 वर्षीय एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुन्दरपट्टी गांव निवासी बीरेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र निकेश सिंह के रूप में की गई.

इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली परिवार वालों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि निकेश विदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. पिता घर पर रहकर खेती बाड़ी करते हैं. वह घर का इकलौता चिराग था. मां पहले ही गुजर चुकी है. पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए कई सपने देखे थे. उसकी शादी तय हो गई थी और जल्द ही सगाई होने वाली थी. लेकिन उसकी मौत ने पिता की कमर तोड़ कर रख दी है. उनके खुशियों पर पानी फिर चुका है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने पिता के साथ खाना खा कर बीती रात सोया था. सुबह में जब उसके पिता की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं था. सुबह काफी खोजबीन के बाद में सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद वह वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की गई. जिसके बाद उन्हें उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *