जदयू नेता के सीने में अपराधियों ने 6 गोलियां दाग की हत्या

0 minutes, 2 seconds Read

 

GAYA DESK- गया जिला जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की बीती रात घर के समीप ही घात लगाकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने उनके सीने में 6 गोलियां दागी है. बताया जाता है कि वह बीती रात्रि किसी के बर्थडे पार्टी से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर भुसुंडा बहुरा बीघा स्थित अपने घर लौट रहे थे.

तभी घात लगाए अपराधियों ने एक-एक कर छह गोली उनके शरीर में उतार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से घरवाले अवाक रह गए. वहीं जिला जदयू के पार्टी के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है. हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार उनके छोटे भाई तेजप्रताप सिंह और उसकी पत्नी अंजली सिंह पर उसके परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही जदयू पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक जमा हो गए और घटना की आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है. इस अवसर पर गया जिलाअध्यक्ष अभय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, जितेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय, जिला एवं प्रदेश जदयू नेताओं ने दुख प्रकट किया.

साभार : धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *