अज्ञात बदमाशों ने मुखिया को मारी गोली ; मौके पर हुई मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने एक मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज मामले की जांच में जुट गई.

फिलहाल इस घटना के बाद सभी मुखिया में आक्रोश व्याप्त है. मृतक की पहचान फुलूंगनी पंचायत निवासी मो कुरैसी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है की मोहम्मद कुरैस प्रीतिदिन की तरह आज भी अपने फुलुगनि गांव स्थित अपने चिमनी पर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया.

वही गुस्साए परिजन और मुखिया संघ के द्वारा प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. डीएसपी हेडक्वार्टर ज्योति कुमारी ने बताया कि मुखिया की हत्या हुई है. किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है. डॉक्टरों की 4 सदस्य टीम शव का पोस्टमार्टम कर जांच कर रही है. फिलहाल परिजनों में आक्रोश व्याप्त है. वही सदर अस्पताल में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *