ट्रेन में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ; कराया गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – कोलकाता से सिवान जाने के क्रम में ट्रेन में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई. ट्रेन में उसकी भी स्थिति बिगड़ने के बाद परिजनों के द्वारा उसे छपरा जंक्शन पर उतारा गया. जहां जांच उपरांत पाया गया कि उस व्यक्ति की मौत हो चुकी है. वही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

मृतक सिवान जिले के सिसवन थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी गुलामुद्दीन मियां का पुत्र अब्दुल रहमान बताया गया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि उसकी मौत का कारण बीमार होना प्रतीत होता है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. वहीं परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत खराब रहती थी. वह कोलकाता से सिवान अपने घर लौट रहे थे. उसी बीच रास्ते में उनकी अचानक मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *