बैंक का शटर तोड़ चोरी की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के बनियापुर थानान्तर्गत एक बैंक का शटर तोड़ चोरी की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी रमेश कुमार पांडे उर्फ सोनू कुमार तथा चतुर्भुज छपरा निवासी ओम प्रकाश राय बताए गए हैं. जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 मोबाईल भी बरामद किया है.

 

 

सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि बनियापुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में अपराधी किसी बैंक के शटर काटने की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी के क्रम में दो अपराधी को पकड़ा गया. जिसमें रत्नेश कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू तथा ओमप्रकाश राय शामिल हैं. जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 02 मोबाईल भी बरामद किया है.

गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह, सिपाही अशोक कुमार अलबेला, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार एवं अन्य जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *