जूनियर नेशनल बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने सारण के तीन खिलाड़ी तमिलनाडु रवाना ; तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सारण के नेशनल रेफरी भी होंगे शामिल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 44वीं जूनियर नेशनल बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण के तीन खिलाड़ियों को रवाना किया गया है. बता दें कि 26 जनवरी से 30 जनवरी तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय बिहार टीम में सारण के तीन खिलाड़ी शामिल हैं.

पीपीएम स्कूल जहानाबाद में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर से चयनित सारण के तीन खिलाड़ी एवं एक तकनीकी पदाधिकारी को मशरक से पटना के लिए सोमवार को जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह ने रवाना किया. बिहार टीम को शाम में पटना जंक्शन से तमिलनाडु के लिए बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने रवाना किया है. सारण के मशरक से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम में चयनित गंगोली गांव के बबलू कुमार पंडित, धनौती गांव के आदित्य कुमार, राजा कुमार शामिल हैं.

जबकि प्रतियोगिता में फेडरेशन द्वारा नियुक्त तकनीकी पदाधिकारी के रूप नेशनल रेफरी चैनपुर मशरक के रितेश कुमार सिंह शामिल है. टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सह सारण हैंडबॉल के प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुखिया अजीत सिंह, संयुक्त सचिव शिक्षक संतोष कुमार सिंह, विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल सहित ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

18 सदस्यीय बिहार टीम में सारण से बबलू कुमार पंडित, आदित्य कुमार, राजा कुमार सिंह, श पटना से नीतीश कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, संजय तिवारी, नीतीश कुमार, बेगूसराय से नीतीश कुमार, बिरजू कुमार, राजा कुमार, भोजपुर से बादल कुमार, अमृतलाल, शेखपुरा से शंकर सुमन, नवादा से रोशन कुमार जहानाबाद से नीतीश राज, रवि शंकर कुमार, अमन कुमार टीम कोच सोहन कुमार बेगूसराय एवं टीम मैनेजर मोहम्मद इमरान पटना शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *