राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत 19 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र ने एड्स व महिला सशक्तिकरण पर चलाया जागरूकता अभियान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत 19 जनवरी को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के द्वारा एचआईवी/ एड्स व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसको लेकर जागरूकता रैली सैदपुर के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल कार्यालय से निकलकर परसा हाई स्कूल तक पहुंचा. जहां विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया.

उस दौरान दरियापुर के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सचिव कुमारी रेखा ने बताया कि महिलाएं एचआईवी /एड्स से अपेक्षाकृत अधिक असुरक्षित है, क्योंकि वह न केवल सामाजिक आर्थिक अवसरों से अलग हैं, बल्कि देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच से वंचित है. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच और उपयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता की कमी होती है. नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ाने एवं जागरूकता फैलाने पर बल दिया जाता है.

इस कार्यक्रम में मौके पर अतिथि के रूप में दरियापुर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सचिव कुमारी रेखा और चेतन परसा के विश्वकर्मा युवा मंडल अध्यक्ष सह एनवाईभी अमित कुमार ठाकुर, दरियापुर एनवाईभी कुमारी अनामिका, परसा एनवाईभी राकेश कु तिवारी, ऋतु कुमारी, रौशनी, अंशु, अनिश, अमृता, देवेंद्र नाथ, रोहन, हिमांशु सहित अन्य उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *