छपरा में अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर लूट लोडेड मैजिक गाड़ी,प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मंझोपुर नहर पुल के समीप ब्रेकर पर कार सवार अपराधियों ने लोडेड मैजिक गाड़ी को ओवरटेक कर चालक को बंधक बनाकर लूट लिया. बताया था कि बिना नंबर प्लेट की कार पर सवार पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. समान सहित मैजिक गाड़ी लूककर फरार हो गए है. इस सम्बंध में पीड़ित चालक वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी अमरजीत राय ने तरैया थाने में पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पीड़ित चालक ने बताया कि वह हाजीपुर से अपने गाड़ी पर एक आटा चक्की मशीन, पांच सिलाई मशीन, एक पैकिंग मशीन तथा एक धान कूटने वाला हलर लेकर मशरक जा रहा था. तभी, बिना नंबर प्लेट की एक कर पर सवार अपराधियों ने तरैया थाना क्षेत्र के मंझोपुर नहर पुल के समीप ओवरटेक कर मैजिक गाड़ी से रोक कर उसे गाड़ी से उतार अपनी कार में बैठा लिया. जिसके बाद उसका मुंह बांध दिया और मोबाइल एवं पॉकेट से 1700 रूपये छीन लिया.

 

फिर उसे छपरा बाईपास के समीप गाड़ी से धक्का मारकर गिरा दिया और समान सहित लोडेड मैजिक गाड़ी लेकर फरार हो गए. घटना बीती रात्रि की बताई गई है. वहीं इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *