24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शहर के पुलिस क्लब सलेमपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में 31 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक चलनेवाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर आज हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो छपरा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची. शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र के साथ सम्मिलित महिलाएं ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’, ‘हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’ का नारा भी दे रही थी.

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित इस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर समस्त छपरा वासियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया. गायत्री शक्ति पीठ के पुजारी बजरंगी एवं धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने बताया कि 1 जनवरी रविवार को प्रातः 7:00 बजे से यज्ञ हवन का कार्यक्रम प्रतिदिन होगा और संध्या 5:00 बजे से कथा प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा. 5 जनवरी गुरुवार को संध्या 7:00 बजे दीप यज्ञ होगा. 6 जनवरी 2023 शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन होगा. हरिद्वार से आए हुए संतों का प्रवचन होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *