अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा ; उपचार के क्रम में हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव निवासी धर्मनाथ गिरी का 45 वर्षीय पुत्र मंटू गिरी बताया गया है. उनकी मौत पटना में उपचार के क्रम में हुई है. उसके मौत की सूचना मालते ही घर पर कोहराम मच गया.

जिसके बाद परिजन शव को लेकर छपरा पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह विगत 16 दिसंबर को अपनी भतीजी के लिए लड़का देखने भतीजे के साथ बाइक से जा रहे थे.

रास्ते में रसुलपुर के समीप बाइक रोककर वह सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, तभी अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क से उतरते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में उपचार के क्रम में परिजनों के द्वारा उसे वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *