परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सारण डीएम ने दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में 23 एवं 24 दिसम्बर को जिला मुख्यालय के दस परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित होने वाले तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सारण जिलाधिकारी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा में कुल 4684 परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा के सफल संचालन हेतु सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, केन्द्र प्रेक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्तीदल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो परीक्षा के समाप्ति के उपरांत तक केन्द्र पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था को संधारित करेंगे.

जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं कर्मीगण को विशेष सर्तकता बरतते हुए अपनी जवाबदेही निभाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है.सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे सीट प्लान इस तरह करेेंगे कि परीक्षार्थी के बीच की दूरी कम से कम तीन फीट आवश्यक हो तथा उसकी एक प्रति परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करेंगे ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी मिल सके.

परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिभाईस चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त कराने हेतु परीक्षा केन्द्र के आस-पास के फोटो स्टेट दुकान, कम्प्यूटर सेंटर, कोचिंग संस्थान, साईबर कैफे, होटल, धर्मशाला, लॉज आदि की जाँच एवं निगरानी करने का निर्देश दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है.

अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है. प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाये जाने की संभावना को देखते हुए ऐसे लोगों को चिहिन्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *