गया जेल प्रसाशन पर परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप ; बंदी की मौत पर ग्रामीण दिखे आक्रोशित

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – केंद्रीय कारा, गया में बीते तीन माह से बंद 21 वर्षीय मुकेश कुमार की बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फतेहपुर थाना कांड संख्या 594/22 में वह आरोपी था. वहीं मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया की जिस दिन उनके भाई मुकेश कुमार की मृत्यु हुई वह जेल पर गए थे अपने भाई से मिलने, लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वह उनसे नहीं मिल सके.

वहीं इसी कांड के आरोपी गोरेलाल यादव से उनकी मुलाक़ात हुई तो उन्होंने बताया था कि आपके भाई मुकेश कुमार का तबीयत काफी ज्यादा खराब है. अगर उसका इलाज सही से नहीं हुआ तो वह मर जाएगा. उन्होंने जेल के अंदर काफी लापरवाही की बातों को भी बताया. लेकिन वह अपने आपको असहाय महसूस कर वो कुछ नहीं कर सके. ग्रामीणों ने कहा मृत्यु की खबर को भी अब तक जेल के किसी अधिकारियों के द्वारा नहीं बताया गया है.

पूरा मामला जांच का विषय है. वहीं जब इस मामले की जानकारी नेशनल ह्युमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट मुख्य सचिव गणेश सिंह को हुआ तो वह अपने टीम के साथ पीड़ित परिवार से भेंट किये तथा उन्हे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. गणेश सिंह ने कहा इस मामले की न्यायोचित जांच के लिए हम आगे बढ़ेगे. संस्था के लोग मृतक के परिवार को संतावना देते दिखे.

साभार : धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *