जाप सुप्रीमो ने जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मिलकर दिया 10-10 हजार का सहयोग राशि ; कहा विधवा विलाप करने से कुछ नहीं होगा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुस्सेपुर पंचायत के विभिन्न गांवो में जहरीली शराब के सेवन से मृत लोगों के परिवार वालो से मिलने जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे. जहां वह पीड़ित परिजनों के घर-घर जाकर मुलाकात किया और पीड़ितों के परिजनों के चित्कार व उनकी हालत देख वे काफी भावुक हो गए. जहां सभी पीड़ितों के परिजनों को उन्होंने दस-दस हजार रुपया नकद सहयोग राशि प्रदान किया.

वहीं उनके बच्चियों के शादी के लिए 25 हजार रुपया देने का आश्वासन भी दिया. वह स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर जमकर बरसे और कहा कि मशरक व अमनौर में जितने भी अवैध धंधा चलता है सब दरबार के लोगो द्वारा संचालीत होता है. कौन नही जानता है कि कौन धंधेबाज किसका आदमी है. किसके सह पर यह शराब का कारोबार फल फूल रहा है.

प्रशासन तो एक अपवाद है. वह बीजेपी के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, सांसद सिग्रीवाल व रूडी पर खूब बरसे और कहा कि इसके पूर्व भी इस क्षेत्र में कई हत्या, बलात्कार विशाक्त शराब से लोग मरे पर वे एक बार भी उनसे मिलने क्यूं नही आये. इसके पूर्व भी शराब से दर्जनों लोगों की मौत हुई पर कोई सहयोग के लिए नही आगे नहीं आया. आज वे विधवा विलाप कर रहे है. उन्होंने सभी को गरीबो के लाश पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश ने ठीक कहा है जो पियेगा वह मरेगा ही. यहा के बड़े-बड़े नेता शराब माफियाओं को सह देकर विशाक्त शराब का धंधा चला रहे हैं. उन्होंने बिहार सरकार से वार्ता कर मृत परिजनों को मुआवजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही. उस मौके पर जाप नेता प्रेमचंद सिंह, समाजसेवी पंकज कुमार यादव, मनीष कुमार विशाल, अनिल यादव, अभिषेक कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *