छात्रा के सीने में मारी गोली ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –

छपरा जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव में एक छात्रा के सीने में बदमाशों ने गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उस छात्रा को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी छात्रा भेल्दी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी अंबिका राय की 16 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी बताई गई है.

विवाद का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस का एक युवक अंबिका राय के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था. जिसको लेकर प्रियंका कुमारी के द्वारा उसे रोकटोक किया गया तो वह गुस्से में आ गया और पिस्टल निकालकर प्रियंका के सीने में गोली मार दी. गोली प्रियंका की सीने में लगी और वह वहीं पर गिर गई.

जिसके बाद परिजन उसे उठाकर आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि गोली उसके सीने में लगकर आर पार हो गई है.

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना भेजा गया है. वहीं इस मामले में भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली है. वह छानबीन के लिए पीड़ित के घर पहुंच रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *