सदन में सांसद ने उठाया जहरीली शराब कांड का मामला

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – महाराजगंज लोकसभा सांसद जनादर्न सिंह “सीग्रीवाल” ने अपने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मशरक में जहरीली शराब पीने से करीब 20 लोगों की हुई मौत के मुद्दे को लोकसभा में शून्य काल में उठाया. उन्होंने सारण जिला के पुलिस अधीक्षक को तुरंत बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि शराब बंदी है तो शराब उपलब्ध कैसे हो रहा है ? इसका मतलब है कि बिहार सरकार और प्रशासन के संरक्षण में शराबबंदी के नाम पर अवैध शराब का कारोबार कराया जा रहा हैं.

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि सारण (छपरा) जिला में इसके पहले भी जहरीली शराब पीने से दर्जनों गरीब-गुरबे परिवार के लोगों की मौत हो चुकी है. आए दिन एसी घटनाओं से यह साबित होता होता है कि सारण (छपरा) जिला पुलिस कप्तान का अवैध शराब के कारोबार का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है. इसलिए इनके उपर तत्काल एक्शन लेते हुए इन्हें बर्खास्त किया जाये.

सीग्रीवाल ने कहा कि आज इस घटना से यह साबित हो रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री का शराबबंदी के नाम पर केवल नाटक चल रहा है. इनका भी अवैध शराब के कारोबारियों को संरक्षण प्राप्त है. जिस कारण आज आराम से लोगों के घरों तक शराब पहुँचाया जा रहा है. जिससे पीकर गरीब-गुरबों का मौत हो रहा है. साथ ही सांसद “सीग्रीवाल” ने कहा कि आज मुख्यमंत्री से जब ऐसी घटनाओं के बारे में सवाल किया जाता है तो वे कहते हैं कि पीयेंगें तो मरेंगें नहीं, बताइए कितना हास्यपद है.

 

इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने शराबबंदी के नाटक को तुरंत बंद करना चाहिए. जिससे कि बिहार के गरीब-गुरबे और पीड़ित लोगों का जान बचाया जा सके. सांसद सीग्रीवाल जी ने मशरक शराब कांड में मृतक परिवारों के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यस्त करते हुए बिहार सरकार से मांग किया कि घटना में मृतक प्रत्येक परिवार को पयार्प्त मुआवजा प्रदान किया जाये. क्योंकि यह घटना स्वभाविक नहीं सरकार की गलत शराब नीति के कारण प्रायोजित है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *