BREAKING : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत ; बाइक और ट्रक की टक्कर में गयी जान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत कट्सा गांव के समीप बुधवार की देर रात्रि अनियंत्रित ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत मौके पर हो गई. मृतकों में गड़खा थाना क्षेत्र के कुदरबग्घा गांव निवासी सतीश सिंह का 24 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह, कदना गांव निवासी रामविचार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार एवं कदना गांव निवासी गणेश सिंह का उत्तम कुमार शामिल है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक गड़खा से न्योता करने के लिए मकेर बाइक से जा रहे थे. उसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रक में टकरा गई. जिससे बाइक सवार तीनों युवक की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां देर रात तीनो शवों का पंचनामा कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.

वही कट्सा गांव के ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक बाइक से जा रहे थे. उसी बीच उनकी बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई. जिसके कारण हुए इस हादसे में तीनों युवकों की मौत मौके पर हो गई. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी.

वहीं छानबीन के क्रम में तीनों युवकों की पहचान की गई. जिसके बाद उनके परिवार वालों की सूचना दे गई. सूचना के बाद परिजन छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां रोना पीटना लग गया. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *