छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत ; दूसरी छात्रा पीएमसीएच रेफर ; आगजनी कर बवाल जारी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर थाना अंतर्गत सोनिया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जहां एक छात्रा की मौत मौके पर हो गई. वहीं दूसरी छात्रा को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों का बवाल समाचार प्रेषण तक जारी है. मृत छात्रा दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया गांव निवासी राजबली महतो की पुत्री पुतुल कुमारी बताई गई है.

वहीं गंभीर रुप से घायल छात्रा उसकी सहेली सोनिया गांव निवासी सतरतन साह की पुत्री पूजा कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों छात्राएं एक साथ गर्ल्स स्कूल पढ़ने जा रही थी. तभी अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में जहां पुतुल कुमारी की मौत मौके पर हो गई. वही पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. सूचना के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रण करने का प्रयास किया. लेकिन समाचार प्रेषण तक सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *