रेलवे चाईल्ड लाइन ने छपरा जंक्शन व कचहरी स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ मनाया दोस्ती सप्ताह

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा आरपीएफ व जीआरपी आधिकारियों के साथ दोस्ती सप्ताह का कार्यक्रम किया गया. इस पर अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी ने हस्ताक्षर कर दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ किया. आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि चाइल्ड लाइन के हर कामो में हम सब सहयोगी हैं. कभी भी आवश्यकता पड़ने पर साथ खड़े रहेंगे.

उन्होंने रेलवे चाईल्ड हेल्प लाइन छपरा कार्य को सराहनीय बताया और आम लोगो से भी अपील किया की बच्चों को मदद करना हम सभी का कर्तव्य है. अगर आपको लापता बच्चा मुसीबत में या शोषित बाल मजदूरी में लिप्त बच्चा दिखे तो तुरंत 1098, 182 ध 112 नंबर पर या बाल कल्याण समिति या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें.

हस्ताक्षर अभियान मे मौजूद आरपीएफ प्रभारी, स्टेशन अधीक्षक, अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों ने बच्चों की सुरक्षा का वचन लिया. मौके पर रेलवे चाइल्ड लाइन से घनश्याम भगत, अमित कुमार, रिंकी सिंह, प्रकाश कुमार, विनोद यादव, शकुन्तला देवी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *