रक्सौल से यूपी भेजा जा रहा एक ट्रक रिफाइन तेल गोपालगंज से गायब ; छपरा में मशरक से पुलिस ने किया बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित गर्ग इंटरप्राइजेज से उत्तर प्रदेश के लिए एक ट्रक रिफाइन लेकर चला ट्रक गोपालगंज के सिधवलिया से गायब हो गया. हालांकि ट्रक को सिधवलिया स्थित क्षेत्र से बरामद कर लिया गया, लेकिन ट्रक खाली था. उक्त मामले में गुप्त सुचना के आधार पर बीडीओ मो आसिफ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने डुमरसन बाजार में लाल बाबू राय के मकान और दुकान पर छापेमारी कर 1272 टीन रिफाइन तेल बरामद किया. जब पुलिस ने उनसे कागजात की मांग की तो उनके द्वारा कोइ भी कागजात नहीं दिखाया गया. जिसके बाद पुलिस ने उनके दुकान और मकान के कमरें को सील कर दिया.

इस मामले में रिफाइंड तेल मालिक ने गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण रक्सौल निवासी गर्ग इंटरप्राइजेज संचालक ध्रुव शंकर प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्ग इंटरप्राइजेज अडी गोला रोड रघुवंश रोड मुजफ्फरपुर से 1500 टिन सोयाबीन आयल तेल जिसकी कीमत 38 लाख 43 हजार रूपए आहर आयल इंडस्ट्री नियर इंडस्ट्रियल एरिया किराना रोड सामली यूपी के लिए भेजा गया था. जिसके लिए न्यू बजरंगबली ट्रांसपोर्ट रक्सौल से सम्पर्क कर ट्रक 14 चक्का बीआर 06जीडी 6952 को चालक संजन कुमार पिता स्व रामेश्वर पाठक गांव रामपुर गोपाल वार्ड-11 थाना चकिया जिला मोतीहारी और सहचालक धीरज कुमार पांडेय पिता विरेन्द्र पांडेय गांव- बलमी सिरसिया थाना कल्याणपुर पूर्वी चम्पारण लेकर चलें और ट्रक समेत सभी गायब हो गए. जिसकी खोजबीन में ट्रक मालिक कौशल किशोर चौधुर पिता शंकर चौधुर गांव बंगरा जसौली थाना कोटवा जिला मोतीहारी को सुचना दी गई तों खोजबीन में उनकेे दौरान बताया गया कि ट्रक गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मठिया पार्किंग में खड़ी हैं और माल गायब है. उस मामले में सिधवलिया थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है.

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. वही रिफाइंड तेल के मालिक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकेे द्वारा मशरक थाना पुलिस को सुचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि सिधवलिया पुलिस की मदद से मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में कुछ रिफाइंड तेल की टिन बरामद की गई है और वहां से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *