धूमधाम से मनाया गया नेहरू युवा केंद्र संगठन का 50वां स्थापना दिवस समारोह

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा संगठन का 50वां स्थापना दिवस एवं बाल दिवस समारोह चेतन परसा में मनाया गया. नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों, सिद्धांतों एवं उनके जीवन से सीख लेने वाली अति महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

इस कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मंच संचालन परसा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित कुमार ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र,सारण से सम्बद्ध दरियापुर के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन संबंधित प्रेरणादायक जानकारी युवाओं से साझा की और बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को चाचा नेहरू बच्चो द्वारा ही पुकारा जाता है और बच्चों से इनके इतने प्यार के लिए इनके जन्मदिवस को बाल दिवस भी कहते है.

इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर दरियापुर एन०वाई०भी० कुमारी अनामिका, परसा एन०वाई०भी० अमित कुमार ठाकुर, आयुष, पीहू, रितिका, रौशनी, भास्कर कुमार, चंचल कुमारी, राजीव कुमार, रितु कुमारी, रूपा कुमारी, रौशन, राहुल, नीरज, देवेंद्र सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *