त्रिपुरासुर राक्षस का अंत होने की खुशी में सभी देवता मिलकर मनाते हैं देव दीपावली ; 5000 दीपों से जगमग होगा महर्षि दधिचि आश्रम उमानाथ मंदिर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के दहियावां स्थित महर्षि दधीचि आश्रम उमानाथ मंदिर परिसर में 7 नवंबर को धूमधाम से देव दीपावली मनाए जाने का निर्णय कार्यकारिणी के सदस्यों ने लिया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली के दिन समस्त मोहल्लेवासियों से अपील किया गया कि ने 5 दीपक अपने घर से लाकर मंदिर परिसर में जलावें. इस अवसर पर भव्य रूप से मंदिर को सजाया जाएगा और अनेक तरह की रंगोली बनाई जाएगी. आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

बता दें कि विगत 2014 से महर्षि दधिचि आश्रम उमानाथ मंदिर में देव दीपावली का शुभारंभ किया जा रहा है. जिसका विस्तार होते हुए इस वर्ष छपरा शहर के सैकड़ों मंदिरों में देव दीपावली मनाई जाएगी. इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक मदन मोहन सिंह, सचिव परशुराम राय, उपाध्यक्ष सुभाष राय उर्फ झरीमन राय, उपाध्यक्ष राजकुमार राय, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, डायरेक्टर विनोद सिंह, नवयुवक कमिटी के मुकेश राय, पवन, राजा, संयोजक अरुण पुरोहित, पुजारी भवानी दास उपस्थित रहे.

पंडित अरुण पुरोहित ने बताया कि देव दीपावली मनाने से घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और काया निरोग रहती है. उन्होंने बताया कि त्रिपुरासुर राक्षस का अंत होने की खुशी में सभी देवता मिलकर देव दीपावली मनाते हैं. पूरे भूलोक पर सभी मंदिरों में आज के दिन देवताओं का होता विचरण होता है और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं.कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे शहर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल युवा ब्राह्मण चेतना मंच सहित समाजसेवी राजेश्वर कुंवर, डायरेक्टर विनोद सिंह के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *