छपरा में घर से बुलाकर युवक की दोस्तों ने की हत्या ; कॉलेज के पीछे झाड़ी से शव बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सिया मस्जिद दहियावां मोहल्ला में घर से बुलाकर दोस्तों के द्वारा ही एक युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उसका शव एक सप्ताह बाद नगर थाना क्षेत्र स्थित राम जयपाल कॉलेज के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

जिसके बाद शव की शिनाख्त नगर थाना क्षेत्र के दहियावां सिया महजिद मोहल्ला निवासी शाहेब खान के पुत्र सैफ़ी खान के रूप में की गई. सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया. वही पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव के गलने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया.

उक्त मामले में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि 27 तारीख की शाम को मोहल्ले के कुछ युवको के द्वारा उसे घर से बुलाकर ले जाया गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. वे लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद उनके द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई गई थी.

आज जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि सैफी का शव राम जयपाल कॉलेज के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया है तो वह लोग मौके पर पहुंचे और पहचान के बाद रोना पीटना लग गया. इस मामले में उस मृतक के परिवार वालों के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *