ओवर लोडिंग के खिलाफ सारण जिला ट्रक एसोसिएशन एवं बालू व्यवसायी संघ ने किया प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं बालू व्यवसायी संघ ने संयुक्त रुप से ओवर लोडिंग के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए आरा छपरा पुल के उतरी छोड़ झंगा चौक के पास एसोसिएशन के अध्यक्ष पुर्व जिला परिषद् अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया.इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ओवर लोडिंग चलने वाले वाहनों को मुट्ठी भर भ्रष्ट थानेदारों एवं अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है.

भष्ट पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारी ओवर लोडेड वाहनों से मोटी रकम लेकर छोड़ देते है. आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन से इन भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच कर दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की.

आंदोलनकारियों ने सरकार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे चेक पोस्ट बनाने, धर्म कांटा लगाने, बालु चलान को कम करने एवं भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों पर कार्यवाई करने की माँग की.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *