शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों की संपत्ति जलकर राख

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बालक केरवा स्थित झगरू मोड़ गांव निवासी जगलाल राम के पलानी नुमा दालान में सोमवार की दोपहर आग लग गई. जिससे पलानी में रखे अनाज, कपड़े, बिछावन तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए. आग के लगने के कारणों के बारे में गृह स्वामी ने बताया कि फुसनुमा दालान के ऊपर से बिजली का नंगा तार गुजरा है. जिसमें शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उनके फूसनुमा पलानी में आग लग गई.

जिससे फूस का दलान धू-धू कर जलने लगा. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय केरवां पंचायत की मुखिया पूनम देवी के पति दीनदयाल राय घटनास्थल पहुंचे तथा अगलगी से हुई क्षति का मुआयना किया. वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *