बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने भागने के क्रम में साइकिल सवार युवक को रौंदा ; मौत के बाद सड़क जाम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में शुक्रवार की रात बालछ लदे अनियंत्रित ट्रक ने भागने के क्रम में साइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. घटना भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज की समीप की बताई गई है.

मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना निवासी 45 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद के रूप में की गई है. वहीं सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रोना पीटना लग गया. इस दौरान सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. हालांकि समाचार प्रेषण तक सड़क जाम होने के कारण आवागमन बाधित था. वही परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *